Skip to main content

About the College

ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को वर्ष 2010 से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करता एक सह-शैक्षणिक डिग्री महाविद्यालय।

संस्था परिचय (Institutional Profile)

माँ ईश्वरी देवी उन्हार सिंह डिग्री कॉलेज (MIDC)

गणेशपुर बलारपुर, मैनपुरी (उ.प्र.) — शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों का केंद्र।

संस्थागत परिचय एवं इतिहास

माँ ईश्वरी देवी उन्हार सिंह डिग्री कॉलेज (MIDC) की स्थापना वर्ष 2010 में गणेशपुर बलारपुर, मैनपुरी (उ.प्र.) में हुई थी। यह महाविद्यालय राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ (पूर्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से संबद्ध) से संबद्ध है। यह संस्था ग्रामीण, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक सह-शैक्षणिक (co-educational) और धर्मनिरपेक्ष डिग्री कॉलेज है।

महाविद्यालय में कला एवं विज्ञान (बायो एवं गणित समूह) संकाय के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं, साथ ही बी.एड. और डी.एल.एड. (बी.टी.सी.) के व्यावसायिक शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। यह संस्था जाति, धर्म या लिंग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के चरित्र निर्माण, अनुशासन और "सादा जीवन उच्च विचार" के उच्च नैतिक आदर्शों को बढ़ावा देती है।

प्रेरणा स्रोत एवं नेतृत्व

  • श्री सुखवीर सिंह यादव (संस्थापक): इन्हॉने वर्ष 2000 में प्राथमिक स्तर से शिक्षा का एक छोटा पौधा लगाया, जिसे 2006 में इंटरमीडिएट और 2010 में डिग्री कॉलेज के रूप में स्थापित कर ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा सुलभ कराई।
  • श्रीमती ईश्वरी देवी एवं श्री उन्हार सिंह: महाविद्यालय की स्थापना के पीछे वंदनीय प्रेरणा स्रोत, जिनके सामाजिक सेवा और शैक्षिक उत्थान के मिशन को संस्था आगे बढ़ा रही है।
  • श्रीमती साधना यादव (सचिव / प्रबंधक): महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रबंधन और समग्र विकास का मार्गदर्शन कर रही हैं।
  • डॉ. बबलेश सिंह / डॉ. बबलेश यादव (निदेशक): अकादमिक मार्गदर्शन, सर्वांगीण विकास और छात्र परामर्श का नेतृत्व कर रहे हैं।

परिसर एवं आधारभूत संरचना (Campus & Infrastructure)

मैनपुरी से 27 किमी, बिछवां जीटी रोड से 12 किमी और हन्नूखेड़ा से गनेशपुर 3 किमी की दूरी पर स्थित, महाविद्यालय का परिसर एक शांत और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है:

  • आधुनिक बैठने की व्यवस्था से सुसज्जित, विशाल और हवादार व्याख्यान कक्ष (Lecture Halls)।
  • प्रायोगिक कार्य के लिए रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ।
  • कम्प्यूटर लैब और जरूरतमंद छात्रों के लिए 'पुस्तक बैंक' सुविधा से युक्त केंद्रीय पुस्तकालय।
  • विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाले खेल मैदान।
  • समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सक्रिय संचालन।

संचालित संकाय एवं पाठ्यक्रम (Faculties & Programmes)

Faculty-wise structure
Faculty / Stream Programmes Offered
कला संकाय (3-वर्षीय डिग्री) बी.ए. (प्रथम वर्ष) - हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत
विज्ञान संकाय (3-वर्षीय डिग्री) बी.एस.सी. (बायो ग्रुप: रसायन, वनस्पति, जंतु विज्ञान एवं मैथ ग्रुप: गणित, रसायन, भौतिक विज्ञान)
शिक्षक शिक्षा संकाय बी.एड. (द्विवर्षीय) एवं डी.एल.एड. / बी.टी.सी. (द्विवर्षीय डिप्लोमा)
पाठ्य सहगामी गतिविधियाँ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ

मुख्य तथ्य (Quick Facts)

Particular Detail
Year of Establishment 2010
Institution Type Co-Educational Degree College
Affiliating University Raja Mahendra Pratap Singh State University (RMPSSU), Aligarh (formerly Dr. B.R. Ambedkar University, Agra)
Management College Management Committee / Shiksha Mandal
Campus Location Ganeshpur Balarpur, Mainpuri (U.P.)

Begin Your Journey at MAA ISHWARI DEVI UNHAR SINGH DIGEREE COLLEGE

Applications for the current academic session are open across all Arts, Science, and Education faculties.