Skip to main content

Admission Process

महाविद्यालय में प्रवेश एवं नामांकन के लिए चरण-दर-चरण निर्देश।

  1. 1

    विवरण-पत्रिका का अध्ययन

    अभ्यर्थी सर्वप्रथम विवरण-पत्रिका (Prospectus) को ध्यान से पढ़ें तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के प्रवेश नियमों एवं निर्धारित शुल्कों का पालन करते हुए साफ-साफ आवेदन पत्र भरकर प्रस्तुत करें।

  2. 2

    छात्र की हस्तलिपि एवं पूर्ण विवरण

    आवेदन पत्र की सभी प्रविष्टियाँ छात्र/छात्रा की स्वयं की हस्तलिपि में होनी चाहिए। आवेदन पत्र सभी प्रकार से पूर्ण होना चाहिए, कोई भी कॉलम खाली न छोड़ें।

  3. 3

    पंजीकरण एवं रसीद

    आवेदन पत्र भरने और आवश्यक प्रमाण पत्र संलग्न करने के उपरान्त कार्यालय में जमा करें। कार्यालय द्वारा प्रवेश आवेदन पत्र जमा करने की रसीद और साक्षात्कार सूचना कार्ड दिया जाएगा, जिसे सुरक्षित रखें।

  4. 4

    साक्षात्कार एवं अनुशासन अधिकारी

    साक्षात्कार वाले दिन अभ्यर्थी मुख्य अनुशासन अधिकारी के समक्ष 3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित होकर परिचय पत्र एवं आचरण पत्रिका भरकर जमा करेगा।

  5. 5

    प्रवेश समिति एवं संस्तुति

    मुख्य अनुशासन अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होने के उपरान्त अभ्यर्थी प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होगा, जो मूल प्रमाण पत्रों की जाँच के पश्चात प्रवेश की संस्तुति करेगी।

  6. 6

    शुल्क भुगतान एवं अंतिम प्रवेश

    प्रवेश अनुमन्य होने के बाद विद्यार्थी को महाविद्यालय का शुल्क 3 दिन के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रवेश स्वतः निरस्त हो जाएगा।

प्रवेश आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले प्रमाण पत्र

क) मूल प्रतियाँ (Original Copies)

  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate)
  • प्रवास प्रमाण पत्र (Migration Certificate)
  • अनुसूचित जाति / जनजाति / पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र (यदि लागू हो)
  • शिक्षा में आए व्यतिक्रम (Gap) के कारण का नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र

ख) सत्यापित फोटो प्रतिलिपियाँ

  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं हाईस्कूल व उसके आगे की सभी उत्तीर्ण परीक्षाओं की अंक तालिकाएँ
  • पिछली संस्था के प्राचार्य द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड एवं पहचान पत्र की छायाप्रति
  • यदि अभ्यर्थी राष्ट्रीय/राज्य/अंतर विश्वविद्यालय स्तर का खिलाड़ी है, तो उसका प्रमाण पत्र

* नोट: साक्षात्कार के समय सत्यापित फोटो प्रतियों के साथ मूल प्रतियाँ सत्यापन हेतु अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होंगी। प्रत्येक छात्र के पास न्यूनतम 4 पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।

महत्वपूर्ण निर्देश एवं नियम

  • विश्वविद्यालय परिणाम: परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त अंक तालिका निर्गत होने के 15 दिन के अन्दर निर्धारित शुल्क जमा करके प्रवेश लिया जा सकेगा।
  • अनुपस्थिति नियम: 15 दिन तक बिना अनुमति के कक्षाओं से अनुपस्थिति रहने पर पुनः प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • सत्र के बीच अध्ययन छोड़ना: यदि छात्र सत्र के बीच में अध्ययन छोड़ना चाहता है, तो उसकी सूचना कार्यालय को लिखित रूप से तुरंत दें, अन्यथा पूरे वर्ष का शुल्क लिया जाएगा।
  • उपस्थिति: विश्वविद्यालय के नियमानुसार कुल कार्यदिवसों में से कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति प्रत्येक छात्र/छात्रा के लिए अनिवार्य है।
  • प्राचार्य के अधिकार: महाविद्यालय की किसी भी कक्षा में प्रवेश देने या न देने तथा प्रवेश निरस्त करने का अंतिम अधिकार प्राचार्य का होगा।

Check Important Dates         View Fee Structure

Begin Your Journey at MAA ISHWARI DEVI UNHAR SINGH DIGEREE COLLEGE

Applications for the current academic session are open across all Arts, Science, and Education faculties.