Central Library
पुस्तकालय नियम, सदस्यता दिशा-निर्देश एवं सामान्य विनियम।
ज्ञान और अध्ययन का केंद्र
विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के लिए समृद्ध पुस्तकालय एवं पुस्तक बैंक सुविधा।
पुस्तकालय के सामान्य नियम (Library Rules)
पुस्तकालय मुख्य रूप से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के उपयोग के लिए है। अन्य लोग भी प्राचार्य/प्राचार्या की विशेष अनुमति से इसका उपयोग कर सकते हैं। पाठकों को पुस्तकों और पत्र-पत्रिकाओं तक स्वतंत्र रूप से पहुँच प्राप्त है।
सदस्यता (Membership)
केवल पुस्तकालय के सदस्य ही पुस्तकें उधार लेने का अधिकार रखते हैं। प्राध्यापक, छात्र और कर्मचारी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर और नियमों का पालन करने की सहमति देकर सदस्य बन सकते हैं। छात्राओं को पुस्तकालय का सदस्य बनाने पर पूरा कोर्स कुल पुस्तकों की कीमत के 25 प्रतिशत धनराशि जमा करने पर दिया जाता है, जो परीक्षा के बाद वापस करनी होती है।
पुस्तक बैंक (Book Bank)
महाविद्यालय में पुस्तक बैंक की सुविधा उपलब्ध है जो निर्धन, मेधावी तथा दलित एवं पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को पूरे वर्ष के लिए न्यूनतम शुल्क पर पाठ्यपुस्तकें प्रदान करता है।
विशेष निर्देश
- छात्र पुस्तकालय में प्रवेश करते समय अपना परिचय पत्र (Identity Card) साथ अवश्य रखें। परिचय पत्र न होने पर पुस्तकालय से बाहर जाने को कहा जा सकता है।
- पुस्तकालय के अंदर और आसपास पूर्ण शांति बनाए रखें।
- पुस्तकों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।
Begin Your Journey at MAA ISHWARI DEVI UNHAR SINGH DIGEREE COLLEGE
Applications for the current academic session are open across all Arts, Science, and Education faculties.