Skip to main content

Our Founder

Honoring the legacy and vision of Sri Sukhveer Singh Yadav.

Sri Sukhveer Singh Yadav - Founder, MIDC Mainpuri
Our Founder

Sri Sukhveer Singh Yadav

Founder & Manager

Maa Ishwar Devi Unhar Singh Degree College

Sansthapak ki Kalam se

श्री सुखवीर सिंह यादव जी ने इस विद्यालय को प्राथमिक स्तर से एक छोटे से पौधे के रूप में सन् 2000 में लगाया तथा अपने त्याग, समर्पण और लगन से सींचते हुए विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों को पार करते हुए वर्ष 2006 में कला एवं विज्ञान विषयों के साथ इंटरमीडिएट स्तर पर तथा वर्ष 2010 में स्नातक स्तर पर बी.ए., बी.एससी., बी.एड. एवं डी.एल.एड. (बी.टी.सी.) की मान्यताओं के साथ स्थापित किया। यह संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दृढ़ संकल्पित है।

विद्यालय का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके मानसिक, शारीरिक तथा आध्यात्मिक विकास की दृष्टि से शिक्षा प्रदान करना है। इस उद्देश्य से नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर पिछड़े, निर्बल एवं दलित वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। यह संस्था पूर्णतः असाम्प्रदायिक एवं धर्मनिरपेक्ष है तथा जाति, रंग, धर्म आदि पर आधारित किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना समस्त ज्ञान-पिपासुओं के लिए खुली है।

यह संस्था अपने समस्त विद्यार्थियों से अपेक्षा करती है कि वे संकीर्ण, साम्प्रदायिक एवं व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर सुंदर, स्वस्थ और पूर्ण जीवन व्यतीत करें, चरित्र निर्माण पर ध्यान दें तथा 'सादा जीवन, उच्च विचार' के महामंत्र को अपनाकर आगे बढ़ें।

“संयम और परिश्रम मनुष्य के दो सर्वोत्तम चिकित्सक हैं। परिश्रम से भूख तेज होती है और संयम अतिभोग को रोकता है।”

यह विद्यालय एक विशेष मिशन को लेकर स्थापित किया गया है। मेरी इच्छा है कि यह विद्यालय आदर्श एवं कुशल अध्यापन के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हो। क्षेत्रीय जनता से विनम्र अनुरोध है कि इस मिशन में हमें अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।

Begin Your Journey at MAA ISHWARI DEVI UNHAR SINGH DIGEREE COLLEGE

Applications for the current academic session are open across all Arts, Science, and Education faculties.