Skip to main content

Director's Message

Guiding words from our Director for an enlightened and successful student journey.

Dr. Bablesh Singh - Director, MIDC Mainpuri
From the Director

Dr. Bablesh Singh

Director

Maa Ishwar Devi Unhar Singh Degree College

निदेशक की कलम से

प्रिय विद्यार्थियों,

मुझे प्रसन्नता है कि विद्यार्थियों को प्रबुद्ध एवं सुशिक्षित बनाने के उद्देश्य से स्थापित इस विद्यालय के रूप में आपको माँ सरस्वती की आराधना का अनुपम अवसर प्राप्त हो रहा है। इस पवित्र कार्य में अपने साथ आपको सम्मिलित कर मुझे असीम प्रसन्नता होगी।

माँ सरस्वती जी के पावन आँगन में आप परिश्रम व लगन से ज्ञानार्जन कर अपने सुंदर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। आप ज्ञानार्थ एवं उत्तम नागरिक बनने हेतु विद्यालय में प्रवेश ले रहे हैं। आपका यह विद्यालय वह पावन मंदिर है जहाँ निरंतर उद्देश्यपूर्ण परिश्रम से आप अपने सुखद भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

विद्यालय के गुरुजन आपके आदर्श एवं मार्गदर्शक हैं, आपको प्रेरणा, परामर्श और प्रोत्साहन देने हेतु सदैव तत्पर हैं। आप अपनत्व की भावना रखते हुए उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करें।

शिक्षा का उद्देश्य मात्र पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, वरन बहुमुखी विकास करना है; चरित्र निर्माण प्रथम उद्देश्य है, इसके लिए हम प्रयासरत रहेंगे। अगले सत्र से हमारा प्रयास अन्य विषयों के अध्यापन के लिए भी होगा। शिक्षणेत्तर कार्यक्रमों के लिए हम विशेष आयोजन भी कराएंगे। विषय परिषदों के माध्यम से गोष्ठी, भाषा प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, रंगोली जैसे कार्यक्रम भी निर्बाध रूप से चलाते रहेंगे।

मैं अभिभावकों का भी आह्वान करूँगा कि वे अपने विद्यालय को आदर्श बनाने में सहयोग करें। इस भाव रखते हुए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे तो निश्चित ही उनके स्नेह एवं आशीर्वाद से प्रगति के पथ पर आरूढ़ होंगे। मेरी यही कामना है।

धन्यवाद!
डा. बबलेश सिंह
निदेशक

Begin Your Journey at MAA ISHWARI DEVI UNHAR SINGH DIGEREE COLLEGE

Applications for the current academic session are open across all Arts, Science, and Education faculties.