Skip to main content

Our Values & Ethos

Guiding principles that shape our culture, inspire excellence, and empower every student.

Core Values & Principles

संस्था के मूल्य एवं नैतिक आदर्श

सच्चरित्रता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना

हमारा दृष्टिकोण एवं उद्देश्य

माँ ईश्वरी देवी उन्हार सिंह डिग्री कॉलेज, गनेशपुर बलारपुर, मैनपुरी केवल उच्च शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक तथा आत्मिक विकास का एक पावन मंदिर है। हमारी संस्था ग्रामीण क्षेत्रों के विशेषकर पिछड़े, निर्बल एवं दलित वर्गों के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने के लिए पूर्णतः संकल्पित है।

पूर्णतः धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण

यह संस्था पूर्णतः असांप्रदायिक एवं धर्मनिरपेक्ष है। यहाँ जाति, रंग, धर्म या वर्ग के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है तथा द्वार समस्त ज्ञान-पिपासुओं के लिए खुले हैं।

चरित्र निर्माण एवं सादा जीवन

संस्था अपने समस्त विद्यार्थियों से संकीर्ण और व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर सुंदर, स्वस्थ और पूर्ण जीवन यापन करने तथा 'सादा जीवन, उच्च विचार' के महामंत्र को अपनाने की अपेक्षा करती है।

मूलभूत कार्यप्रणाली एवं नैतिक मूल्य

प्रबंधतंत्र एवं प्राध्यापकों के सहयोग से महाविद्यालय निरंतर प्रगतिशील है, जिसके मूल आधार निम्नलिखित हैं:

  • स्पष्ट उद्देश्य एवं एकता: महाविद्यालय का प्रत्येक शैक्षणिक कार्यक्रम सैद्धांतिक ज्ञान, प्रायोगिक प्रशिक्षण और संवाद का उपयोगी सम्मिश्रण है।
  • भयमुक्त वातावरण: विद्यार्थियों के लिए भेदभाव रहित, भयमुक्त और अनुशासित वातावरण प्रदान करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
  • नैतिक मूल्य और आचारनीति: ईमानदारी, सत्यवादिता, कर्तव्यबोध और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओत-प्रोत होकर छात्र अपने भविष्य का निर्माण करते हैं।
“उच्च शिक्षा का यह लक्ष्य न केवल विशिष्ट ज्ञान के प्रसार का है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन के सर्वांगीण उत्कर्ष के लिए भी है।”

Begin Your Journey at MAA ISHWARI DEVI UNHAR SINGH DIGEREE COLLEGE

Applications for the current academic session are open across all Arts, Science, and Education faculties.