Skip to main content

General Rules & Code of Conduct

महाविद्यालय के अनुशासन नियम, आचार संहिता एवं गणवेश दिशा-निर्देश।

अनुशासन एवं आचार संहिता

विद्यार्थियों हेतु विशेष नियम एवं आचार संहिता

महाविद्यालय परिसर में शांति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन अनिवार्य है।

(क) आचार संहिता एवं सामान्य नियम

  • छात्रों को नियमित रूप से निर्धारित कक्षाओं में ठीक समय पर उपस्थित होना चाहिए।
  • महाविद्यालय परिसर में शांति बनाए रखें।
  • अपने वाहन साइकिल स्टैंड पर ही खड़े करें। महाविद्यालय के मुख्य द्वार या परिसर में अन्यत्र वाहन खड़ा करना वर्जित है।
  • छात्र/छात्राओं की निर्धारित वेशभूषा (गणवेश) पहनकर ही महाविद्यालय में आना अनिवार्य है।
  • धूम्रपान अथवा अन्य नशीली वस्तुओं का सेवन करना पूर्णतः वर्जित है।
  • सूचना पट (Notice Board) पर ही छात्र संबंधी सूचनाएँ प्रदर्शित की जाएँगी, उन्हें ध्यान से पढ़ें।
  • किसी भी दशा में महाविद्यालय की व्यवस्था को भंग न करें तथा कॉलेज की संपत्ति को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुँचाएँ।
  • छात्र किसी भी जाति, धर्म, भाषा, प्रांत या राजनीतिक दल के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे। वे मानवता और मानव प्रेम के आधार पर व्यवहार करेंगे।
  • महाविद्यालय परिसर के किसी भी भाग पर पोस्टर चिपकाना, दीवारों पर लिखना या गंदगी फैलाना पूर्णतः वर्जित है।
  • छात्र अपना परिचय पत्र (ID Card) हर समय अपने साथ रखेंगे तथा किसी भी शिक्षक द्वारा माँगने पर प्रस्तुत करेंगे।
  • अन्य संस्थाओं के छात्रों अथवा अवांछनीय तत्वों को महाविद्यालय में लाना या उनका प्रवेश वर्जित है।
  • सभी छात्र स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।
  • महाविद्यालय परिसर में कैमरा तथा मोबाइल लाना पूर्णतः वर्जित है। सामान्य मोबाइल को वाइब्रेशन पर रखें तथा कक्षा के अंदर मोबाइल स्विच ऑफ रखें।

विद्यार्थियों के लिए निर्धारित गणवेश (Uniform)

छात्रों के लिए (For Boys)

सफेद शर्ट, सिलेटी पैंट (Grey Pant) तथा काले जूते अनिवार्य हैं।

छात्राओं के लिए (For Girls)

सफेद सलवार, सिलेटी सूट एवं सफेद चुन्नी अनिवार्य हैं।

शीत ऋतु के लिए: समस्त छात्र/छात्राओं के लिए काला स्वेटर अनिवार्य है।

उपस्थिति नियम (Attendance)

विश्वविद्यालय के नियमानुसार कुल कार्यदिवसों में से 75 प्रतिशत उपस्थिति प्रत्येक छात्र/छात्रा के लिए अनिवार्य है। 15 दिन तक बिना अनुमति के अनुपस्थिति पर पुनः प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Begin Your Journey at MAA ISHWARI DEVI UNHAR SINGH DIGEREE COLLEGE

Applications for the current academic session are open across all Arts, Science, and Education faculties.